हिन्दू धर्म कहाँ से आया Where did Hinduism come from

हिंदू धर्म एक हीनोथीस्टिक धर्म तथा भारत का सबसे बड़ा धर्म है।

हिन्दू धर्म की आगमन 

हिंदू धर्म की उत्पत्ति पूर्व आर्यों की अवधारणा में है जो 4500 ई. पू. मध्य एशिया से हिमालय तक फैले थे, इसमें भी डॉ मुइर जैसे वैज्ञानिकों में मतभेद हैं।  कहते हैं कि आर्यों की ही एक शाखा ने अविस्तक धर्म की स्थापना भी की। हिंदू धर्म एक हीनोथीस्टिक धर्म तथा भारत का सबसे बड़ा धर्म है।

हिंदू शब्द पुरानी फारसी का है, जो सिंधु नदी का जिक्र करते हुए संस्कृत नाम सिंधु से इन नामों को प्राप्त करता है। वैदिक या सनातन धर्म को हिंदू धर्म के नाम से जाना जाता है। वेद पर आधारित यह दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म माना जाता है। इसमें धर्म , अर्थ , काम  और मोक्ष शामिल है। हर हिंदू धर्म को मानने वाला व्यक्ति इन्हीं चीजों के अंतगर्त अपना जीवन व्यतीत करता है।

हिंदू धर्म के बिल्कुल अलग लक्ष्य हैं और अंतिम लक्ष्य ब्राह्मण के साथ एक होना और पुनर्जन्म के चक्र को छोड़ना है। सनातन धर्म हमें प्रत्येक वस्तु, व्यक्ति में परमात्मा का दर्शन करने की शिक्षा देता है। सनातन धर्म हमें यही सिखाता है। सच्चे हृदय से पश्चाताप करें, तो प्रत्येक पापी के लिए मुक्ति की संभावना है। गलतियां करें, तब भी सच्चे मन से कोशिश करें कि फिर उन्हें न दोहराएं।

                                                       हिन्दू धर्म कहाँ से आया Where did Hinduism come from

ईरानियों ने सिन्धु नदी के पूर्व में रहने वालों को 'हिन्दू' नाम दिया। ईरान के पतन के बाद जब अरब से मुस्लिम हमलावर भारत में आए तो उन्होंने भारत के मूल धर्मावलंबियों को हिन्दू कहना शुरू कर दिया। इस तरह हिन्दुओं को 'हिन्दू' शब्द मिला। मध्य काल में जब तुर्क और ईरानी यहां आए तो उन्होंने सिंधु घाटी से प्रवेश किया. वो स का उच्चारण ह करते थे और इस तरह से सिंधु का अपभ्रंश हिंदू हो गया. उन्होंने यहां के निवासियों को हिंदू कहा और हिंदुओं के देश को हिंदुस्तान का नाम मिला. सिंधु नदी का दूसरा नाम इंडस भी था ।

हिन्दू धर्म  के अनुयायी अधिकांशतः भारत, नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसके अलावा सूरीनाम, फिजी इत्यादि। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म माना जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है।

Written by Nandana Anand


Comments

Search Hindu Devotional Topics

Contact Hindu Devotional Blog

Name

Email *

Message *